शादी में इन लुक्स को जरुर करें ट्राई, सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएंगी

 


महिलाएं शादी में पारंपरिक परिधानों के साथ ही स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं। वहीं सर्दियों में कुछ बातों का ध्यान रखकर आप अपने स्टाइल को बेहतर बना सकती हैं। इसके साथ ही ये भी जरूरी है कि आप उस परिधान में आराम का अहसास भी करें।

शादी में रेड और पिंक कलर पहनने का ट्रेंड हो चुका है पुराना। बेशक इसे शुभ माना जाता है और बरसों से इसके ट्रेंड में रहने की एक और वजह है कि ये कलर हर एक स्किन टोन को सूट करता है लेकिन शादी में खूबसूरत और खास नज़र आने के लिए रेड की जगह पेस्टल कलर्स ट्राय करें जो मानिए बहुत ही अच्छा लगेगा। आइवरी, मिंट, न्यूड, सिल्वर कलर्स हर एक सीज़न के हिसाब से बेहतर विकल्प होते हैं। पेस्टल कलर के एम्ब्रॉयड्रेड लहंगे के साथ पर्ल आभूषणों (जूलरी) को टीमअप करें और दें अपने दुल्हन वाले लुक को मॉडर्न रुप दें।

आभूषणों के बिना ब्राइडल लुक अधूरा है इसलिए इनकी शॉपिंग के वक्त कई सारी चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए। जब भी आभूषण खरीदने जाएं अपनी शादी वाली ड्रेस भी लेकर जायें। बहुत हैवी लहंगे के साथ हैवी जूलरी, चमक-दमक वाले हेयर ऐक्सेसरीज और हैवी ब्रेसलेट्स ओवर लगेंगे। बेहतर होगा कॉन्ट्रास्ट कलर्स की जूलरी पहनें जो आपके लुक को अपलिफ्ट करते हैं।

हॉट लुक देगा ये स्टाइल

पहले जहां बैकलेस पैटर्न को सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट्स में ही देखा जा सकता था वहीं अब इसे पारंपरिक वेयर्स में भी बहुत पसंद किया जा रहा है। जो आपको क्लासी और ग्लैमरस लुक लुक देने के लिए बेस्ट होते हैं। तो लहंगे के साथ इस बार आप बैकलेस पैटर्न वाले ब्लाउज़ और रिसेप्शन में बैकलेस गाउन और बाकी फंक्शन में बैकलेस अनारकली ट्राय कर सकती हैं। आजकल बाजार में बैकलेस हाफ साड़ी और बो के साथ बैकलेस गाउन भी अवेलेबल हैं जिन्हें आप अलग-अलग फंक्शन्स में पहनकर सेट कर सकती हैं अपना स्टाइल स्टेटमेंट।

सही मेकअप बढ़ाते हैं खूबसूरती

अगर आपने पेस्टल कलर का आउटफिट चुना है तो बेहतर होगा मेकप लाइट रखें। नैचुरल लुक को बरकरार रखने के लिेए स्मोकी आईज़ और न्यूड लिपस्टिक लगाएं। मेकप में सबसे पहले नज़रे आंखों पर ही जाती हैं इसलिए इस पर ध्यान देंरें। बहुत गहरी लिपस्टिक और आई मेकप के साथ लुक भी हैवी लगता है।

लहंगे के साथ शर्ट, दिखेंगी ग्लैमरस

बदलते फैशन के दौर में कपड़े पहनने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। आज की युवा पीढ़ी को फ्यूजन कपड़े ज्यादा पसंद आते हैं। बात अगर लहंगे की जाए तो लहंगा भले ही ट्रेडिशनल आउटफिट हो। लेकिन इसको भी आप अलग-अलग तरीके से पहने सकते हैं। कई महिलाएं लहंगे के हैवी वर्क और चुन्नी को संभालने की वजह से इसे पहनने से दूर भागती हैं लेकिन आप लहंगे को चोली के बजाए शर्ट के साथ भी पहन सकती हैं। इससे आपका लहंगा ज्यादा आकर्षित लगेगा। अगर आप अपने पुराने लहंगे को भी शर्ट के साथ पहनेंगी तो यह लहंगे को बिल्कुल नई लुक देगी। 

आप अपनी पसंद के अनुसार अपनी लुक में बदलाव कर सकती हैं। मिसाल के तौर पर आप शर्ट पर जाइनर जैकेट भी पहन सकती हैं। आजकल कई सेलेब्रिटी लहंगे के साथ शर्ट पहने दिखाई देती हैं। आप भी यहां ऐसी ही कुछ फ्यूजन लुक देखकर ट्राई कर सकती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ