मुलेठी के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप


नई दिल्ली:
सर्दियों का मौसम शुरु हो गया है और ऐसे में गले में खराश और खांसी की शिकायतें आम होती हैं जिससे बचने के लिए हमारे पास घर के लिए रसोईघर में एक अच्छा उपाय है। यह है मुलेठी। 

मुलेठी  स्वाद में मीठी होती है। मुलेठी कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर होती है। मुलेठी का इस्तेमाल आंखों के रोग, मुंह के रोग और गले की बीमारियों के उपचार के लिए सदियों से किया जा रहा है। 

मुलेठी के फायदे

गले के लिए मुलेठी वरदान है।

खांसी में मुलेठी के सेवन से लाभ होता है।

मुलेठी दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद है।

मुलेठी का लेप त्वचा के लिए अच्छा होता है। 

मुलेठी से मुंह के छाले ठीक होते हैं। 

शहद के साथ मुलेठी लेने से खून की कमी दूर होती है।

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ