इस मॉडल अपने कुत्ते के नाम कर जाएगी सारी संप‎त्ति, बन गया 15 करोड़ का वारिस

 


ब्रासीलिया: ब्रा‎सिलिया में एक प्लेबॉय मॉडल ने अपने कुत्ते को ही अपना वारिस घोषित कर दिया है। मॉडल का कहना है कि वह मरने के बाद अपनी पूरी संपत्ति, जिसकी कीमत 2 मिलियन डॉलर (15 करोड़ रुपए) है, अपने कुत्ते के नाम कर जाएगी। मॉडल के कोई भी संतान नहीं है। मॉडल वकीलों से सलाह ले रही हैं ताकि वह एक वसीयत तैयार कर सकें, जिसमें वह अपनी पूरी संपत्ति अपने कुत्ते को सौंप देंगी। मॉडल का कुत्ता उनके घर और कारों का मालिक होगा। इसेन का कहना है कि जब वह नहीं होंगी तब यह पैसा कुत्ते और इसका ख्याल रखने वालों के जीवन में सुविधाएं लेकर आएगा। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा ‎कि मैंने बहुत काम कर लिया है और अब मुझे लगता है कि समय आ गया है कि मैं भविष्य के बारे में भी सोचूं। इसेन अक्सर फ्रांसिसको के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कुत्ते को अक्सर मॉडल के साथ प्राइवेट जेट में सफर करते हुए और स्टाइलिश कपड़ों में देखा जाता है। मॉडल ने कहा कि यह समय उसके लिए बच्चे पैदा करने का नहीं है। 

इसेन इससे पहले भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उन्होंने जनवरी में खुलासा किया था कि नया रूप पाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी में 219,000 पाउंड खर्च कर दिए थे। उन्होंने कहा कि वह करीब 50 बार प्लास्टिक सर्जरी से गुजरीं जिसके बाद उन्हें सर्जरी की आदत पड़ गई। मॉडल ने कहा था कि वह अपने अतीत को पूरी तरह से मिटाना चाहती थी। वह खुद को आईने में पहचान नहीं पाई और कहा ‎कि अब मैं पूरी तरह से नई औरत बन गई हूं।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ